26वाँ सावन मेला 16 से मनाया जाएगा

जालंधर 08 अगस्त(परमिंदर सिंह ) मेला माता चिंतपूर्णी कमेटी मॉडल हाउस जालंधर की तरफ से 26वाँ फ्री साईकिल, स्कूटर, मोटर साइकिल रिपेयर ओर स्पेयर पार्ट्स कैंप गगरेट हिमाचल में लगाया जा रहा है। इस बाबत जानकारी देते हुए श्री विशम्बर दास (बिल्ला) ने बताया कि मां चिंतपूर्णी मेले में आने ओर जाने वाले भगतों की सेवा के लिए साईकिल, स्कूटर, मोटर साइकिल के रिपेयर बिल्कुल फ्री की जाएगी। उन्होंने बताया कमेटी के सदस्य पिछले 25 साल से हर वर्ष मां चिंतपूर्णी के सावन मेले में पूरी श्रद्धा के साथ मेले में कैंप लगाते है। आज तक हजारों की संख्या में गाड़ियों की फ्री सेवा कर चुके है ओर आने वाले समय में भी यह सेवा निरंतर चालू रहेगी। उन्होंने बताया कि बरसात कारण मेले में आने जाने वाले भगतों की कई बार गाड़ी खराब हो जाती है, जिसे मां चिंतपूर्णी भगतो की चिंता दूर करने में सहायक सिद्ध होती है। भगतों को रास्ते में कोई तकलीफ न हो इस लिए सदस्य सारा दिन निशुल्क सेवा प्रदान करते है। इस संबंध में आज सदस्य ने सभी को निमंत्रण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *