जालंधर 19 जनवरी (सूरज कुमार ) कुमाऊँ विकास मण्डल का वार्षिक समारोह 25 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह का शुभारम्भ पंडति हरीश पांडे के द्वारा श्री सत्यनारायण भगवान जी की कथा से किया जाएगा। इस उपरांत मातृशक्ति और नन्हे-मुन्ने सितारों का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम (कुमाऊँनी नृत्य, गीत, जोश और उमंग का तड़का !) किए जाएंगे और बोर्ड की कक्षाओं में (वर्ष 2025) में 90% नंबर से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले कुमाऊँ के बच्चों को और वर्ष 2025-2026 में सरकारी नौकरी से सेवानिवृति (रिटायर्ड) हुआ सभा के सदस्यों को सभा की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस के साथ ही जिन सदस्यों नें अपना बहुमूल्य योगदान सभा को दिया और अंत में प्रभु के चरणों में विलीन हो गए”। ऐसे महान अनुभवों की याद में सभा उनके परिवार को “स्मृति चिन्ह” भेट करके उनको याद करेगी। सभा ने इस अवसर पर सभी कुमाऊँनी भाइयों-बहनों को सहपरिवार आमंत्रित किया है।
कुमाऊँ विकास मण्डल (रजि.) जालंधर ने वार्षिक समारोह में सेंट्रल हलका का इंचार्ज नितिन कोहली को दिया निमंत्रण।
