शिव राम कला मंच द्वारा रामलीला बाबत बैठक

बहुत से दृश्य आकर्षण का केंद्र होंगे

जालंधर 05 अगस्त (परमिंदर सिंह ) शिव राम कला मंच श्री रामलीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा रामलीला का आयोजन करने बाबत मॉडल हाउस में एक मीटिंग हुई। जिस में सर्वसम्मति से पास किया गया कि इस बार रामलीला का भव्य मंचन 10 अक्तूबर से 18 अक्टूबर तक दशहरा ग्राउंड मॉडल हाउस में किया जाएगा। जानकारी देते हुए मंच के प्रधान व डायरेक्टर श्री रजनीश कुमार ने बताया कि मंच द्वारा हर वर्ष रामलीला का भव्य आयोजन स्थानक कलाकारों के सहयोग से किया जाता है। रामलीला में राम भगतों की ज्यादा से ज्यादा शामुलिअत हेतु घर घर जाकर संपर्क अभियान अभी से ही शुरू का दिया गया है। उन्होंने बताया कि रामलीला का आयोजन और भी भव्य ओर आकर्षित बनाने हेतु लोगों की सहभागिता बहुत अवशक है। इस अभियान के तहत मंच के सदस्य लोगो से मिलकर उन्हें ब नन्हे मुन्ने बच्चों को रामलीला में भाग लेने को प्रेरित कर रहे है। इस बार रामलीला मे कई नये दृश्य आकर्षण का केंद्र होंगे।वर्णनीय है कि मंच द्वारा 2 बार शहर की सभी रामलीला कमेटियों को एकत्र करके कंपीटिशन भी करवाया जा चुका है। इस बार मई महीने में मंच द्वारा रामायण ज्ञान व ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। जिस में विभिन्न स्कूल के 300 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया तथा रामायण बारे जानकारी प्राप्त की। रामलीला बाबत रिहर्सल 8 सितंबर को शुरू की जा रही है। संपर्क अभियान में चेयरमैन हरजीवन गोगना, प्रधान व डायरेक्टर श्री रजनीश कुमार, महासचिव श्री कुलविन्दर सिंह हीरा, कोषाध्यक्ष श्री विशाल भल्ला, धीरज सहगल, निर्दोष कुमार, शिवम कालिया, जगदीश बिट्टा , प्रदीप बी टी, मानव, गुरदास बोलीना उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *